Wednesday, 10 June 2015

चिड़िया की आँख में नहीं पुतली में जा लगे

                                                                   सफलता और आप 
आज के समय में सफलता क्या मायने रखती है आपके जीवन में ये पूछना शायद वेसा ही होगा जेसा की पानी का क्या महत्व है हमारे जीवन में.
मेने बहुत सी जगह पढ़ा और सुना सफलता के बारे में की ये करो वो करो पर वास्तव में क्या लगता है आपको क्या कोई दूसरा व्यक्ति हमें सफल बना सकता है ?
क्या किसी के बताने भर से हम सफल हो जाते है जीवन में ?
सफलता मूल रूप से निर्भर करती है बस हमारे ऊपर और हमारे उन प्रयासों पर जो हम निरंतर करते है सफलता को पाने के लिए ..
मेरा निरंतर कहने से मतलब है उन सब चीजों से जो हम बिना थके बिना हारे करते है अथक प्रयास सिर्फ सफलता को प्राप्त करनें के लिए इस दोरान हम न तो रूकते है न ही थकते है बस चलते रहने का एक भाव लिए की मेहनत करनी है और जारी  रखनी है तब तक की जब तक हमें वो मंजिल न मिल जाए जिसके लिए हमने इतनी जी तोड़ मेहनत की है .
                                                 
                                                 चिड़िया की आँख में नहीं पुतली में जा लगे,
                                                    निशाना ऐसा हो की निशाना कहे जिसे.

अब वो वक्त नहीं रहा जब चिड़िया की आँख में निशाना लगाया जाता था आज के दोर में तो निशाना ऐसा होना चाहए की चिड़िया की आँख नहीं सीधे पुतली में जा के लगे.
आज के वक्त में अगर आप सांस लेने भी रुके तो पीछे वाला आगे निकल जाता है इतनी प्रतियोगिता और इतने प्रतिद्वंदी है यहाँ.
तो जिसको सफल होना है वो एक गाँठ तो अपने पल्ले ये बाँध ले की निरंतर चलना है हमें.
अगर आप किसी कारन वश सफल नहीं हुए तो हार के एक साइड में बैठना नहीं है..
कोई बात नहीं हम इस बार सफल नहीं हुए अगली बार उसी उत्साह से प्रयास करे क्यूंकि हो सकता है कुछ बेहतर हो आपके लिए.
बहुत से बच्चे स्कूल से निकलते ही iit,pmt,ca,जेसे परीक्षा के लिए तैयारी करते है और बहुत से सफल होते है बहुत से नहीं होते है.
जो सफल होते है उनके लिए अच्छा और जो नहीं होते है वो एक किस्म के तनाव में आ जाते है की सब क्या कहेंगे अब हम क्या करेंगे ..?

अरे भैया चिंता करने जेसी कोई बात ही नहीं अगर आपका इन सब में चुनाव नहीं हुआ तो बहुत अच्छा अब तुम प्रशासनिक सेवा की तैयारी करो कलेक्टर बनो  यार ये सब तुम्हारे दोस्त जो सेलेक्ट हुए है तुम्हारे नीचे काम करेंगे बड़ा सोचो बड़ा बनो और मस्त रहो ..
हारने का नहीं है कभी भी बस कोशिस करते रहो और वो हासिल कर लो जो तुम्हे चाहए .

हमेशा सफल होने का मतलब ये भी नहीं की तुम डॉक्टर बन गए बहुत बड़े बिजनेस मेन गए तो आप बहुत सफल है सफलता का मतलब है हर वो चीज जिसमे आपको खुशी मिले आत्मिक शान्ति मिले एक सुकून मिले उस सब से सफलता के मायने है .
चाहे आप डॉक्टर न बने शिक्षक बने लेकिन अगर आपको बच्चों को पढाने मे सुकून मिलता है तो आप सफल है .
जहा दिल को खुशी मिले तसल्ली मिले बस वो है सफलता ....:)
प्रयत्न करते रहो बस सफलता मिलनी ही है हमने कोशिश पूरी की और सफलता न मिले ऐसा हो ही नहीं सकता पुरे मनोभाव से जुट जाओ .
एक ही लक्ष्य रहे दिन दुनिया सब को भूल जाओ कुछ दुःख नहीं कुछ दर्द नहीं बस अपना लक्ष्य
सफलता निश्चित रूप से मिलनी है आपको--- मोनु एस जैन (MONU S JAIN )



2 comments: